लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार शूटर गिरफ्तार……भारी मात्रा में असलहा बरामद, शहर में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

रोपड़ पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार शूटरों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक शूटर फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने इनके पास से तीन पिस्तौल समेत अन्य तेजधार हथियार भी बरामद किए हैं।


एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि मोरिंडा क्षेत्र से इनको पकड़ा गया है। पता लगाया जा रहा है कि इन्हें यहां किसने पनाह दी थी। उन्होंने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम ने आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ कैरी, कुलविंदर सिंह उर्फ टिंका, सतवीर सिंह उर्फ शम्मी और बेअंत सिंह को तीन पिस्टल व 22 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि इनके पास से कृपाण और दो लोहे की रॉड भी मिली है। उन्होंने बताया कि ये लोग किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। ट्राईसिटी में आरोपी ड्रग्स तस्करी का काम कर रहे थे, जिसकी जांच की जा रही है।

100% LikesVS
0% Dislikes