वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.अमित मरवाहा.तरनतारन।
शनिवार अल-सुबह हुई सड़क दुर्घटना में सामने आया कि हादसे का मुख्य कारण घना कोहरा रहा। स्कूल-बस तथा ट्रक की गति भी काफी तेज पाई गई। हादसा इतना भयंकर था कि दोनों वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में मरने वालों की कुल संख्या तीन बताई जा रही हैं। घायलों की संख्या दर्जन के करीब हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिए। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल 5 बच्चों को काफी गंभीर चोटें पहुंची है, उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल आरंभ कर दी।
शनिवार की सुबह स्कूल बस बच्चों से भरी थी। गांव शेखचक्क के पास पहुंची तो सामने से आ रही तेज गति से बस ने स्कूल बस के साथ टकरा गई। हादसे के दौरान दोनों ही चालक काफी तेज गति से चल रहे थे। धुंध की वजह से दोनों को एक-दूसरे के वाहन आमने-सामने आने का नहीं पता चला। बच्चों की जोर-जोर से चीखें सुनाई देने लगी। धरती खून से लथपथ लाल रंग में बदल गई। आस पास के गांव वासी मदद के लिए आगे पहुंचे। बच्चों तथा चालकों को बाहर बस से निकाला गया। मौके पर तीन की मौत हो गई, जबकि, एक दर्जन के करीब बच्चों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भर्ती किया गया। पुलिस ने जांच-पड़ताल की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया। मृतकों के शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए।
बच्चों के घर मातम
जिन बच्चों की इस हादसे में मौत हो गई है, उनके घर मातम का माहौल हैं। मृतक के परिजनों के आंखों में आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। माहौल काफी गमगीन हैं। एक-दूसरे को ढांढस देते हुए देखा जा सकता हैं। बताया जा रहा है कि स्थानीय प्रशासन ने इस मुश्किल घड़ी में मृतकों परिवारों के साथ गहरी संवेदना जताई हैं। खबर है कि मौके पर जिलाधीश से लेकर बड़े-बड़े अधिकारी पहुंचे हैं।
गलती किसकी थी पता लगाने में जुटी पुलिस
इस हादसे को लेकर पुलिस प्रशासन काफी सख्त दिखाई दे रही हैं। हादसे स्थल पर पुलिस के बड़े-बड़े अधिकारी भी पहुंचे। हर पहलू पर जांच-पड़ताल आरंभ कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों वाहन चालक काफी तेज गति से वाहन को चला रहे थे। ऊपर से घना कोहरा होने की वजह से दृश्यता काफी कम थी। दोनों वाहन एक-दूसरे को नहीं देख पाए, जिस कारण एकदम आपस में टकरा गए। फिलहाल, इलाके में दहशत का माहौल हैं। उधर, पुलिस ने जानकारी दी कि वह पता लगाने में जुट चुकी है कि हादसे का मेन कारण क्या रहा हैं। गलती सामने आने पर कानून के मुताबिक, कड़ी कार्रवाई होगी।