एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

शिअद के विधायक एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कुख्यात गैंगस्टर सतिंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ के मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सीएम के दावा है कि गोल्डी बराड़ पकड़ा गया, लेकिन गोल्डी न सिर्फ स्वतंत्र घूम रहा है, बल्कि मनमर्जी से हत्या के आदेश दे रहा हैं। उन्होंने एक वरिष्ठ पत्रकार को दी गई गोल्डी को इंटरव्यू का भी जिक्र किया।
मजीठिया सोमवार को एक ट्वीट के माध्यम से सीएम को गोल्डी बराड़ के मामले पर घेरते हुए कहा कि वह अभी भी स्वतंत्र विदेश में फिर रहा है, खुलेआम पंजाब में वारदात करवाने के लिए आदेश दे रहा हैं।
गौरतलब है कि गोल्डी की विदेश में डिटेन की खबर सामने आने के बाद, सीएम मान ने गुजरात की मीडिया के समक्ष इस मामले में क्रेडिट लिया था। कहा था कि वह उसे जल्द भारत ला रहे हैं। उधर, मजीठिया ने अपने ट्वीट के माध्यम से सीएम को झूठा करार दिया।

