40 मैगजीन के साथ 20 पिस्तौल बरामद….फिर से पंजाब को दहलाने वाले मंसूबों पर फिरा पानी
एसएनई नेटवर्क. रूप नगर चंडीगढ़।

पंजाब पुलिस की बहादुरी के किस्से विश्व प्रसिद्ध हैं। इस बार फिर से पंजाब की जिला रूपनगर पुलिस ने अपनी जांबाजी का परिचय देते एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया। मध्य प्रदेश से संचालित, इस गिरोह से 40 मैगजीन के साथ 20 पिस्तौल बरामद किया। बताया जा रहा है कि पुलिस गिरोह के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार भी किया। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि वह लोग पंजाब को दहलाने की साजिश रच रहे थे। जिनके मंसूबों को एक बार फिर से पंजाब पुलिस ने पानी फेर दिया। थाना में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इस बात की पुष्टि, पंजाब पुलिस के निदेशक (डीजीपी) आईपीएस अधिकारी गौरव यादव ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर की।
भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित भारतीय पंजाब हमेशा से ही दुश्मनों के निशाने पर रहा हैं। लेकिन, पंजाब पुलिस ने हमेशा से ही प्रदेश में अराजकता तथा दहलाने वाले देश विरोधी अपराधियों को मुंह तोड़ जवाब दिया। इस बार भी पंजाब को दहलाने की साजिश रचने वाले एक अंतरराज्यीय हथियारों तस्करों का भंडाफोड़ किया। बताया जा रहा है कि यह गिरोह मध्य प्रदेश से संचालित होता था। पुलिस की विशेष टीम कई दिनों से इनका पीछा कर रही थी। अवैध हथियारों सहित कुछ तस्कर पुलिस ने पकड़ लिए हैं। अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत ली जा सकती हैं।
फिलहाल, पुलिस ने पकड़े गए अपराधियों के नाम तथा पहचान को उजागर नहीं किया।

