दो-गुटों के बीच हुई गोलीबारी…..1 की मौके पर मौत, 2 गंभीर घायल

एसएनई नेटवर्क.फिरोजपुर। 

पंजाब के ममदोट के गांव गामेवाला में पुरानी रंजिश में दो गुटों में झगड़ा हो गया। गोली चलने से एक गुट के दो लोग गंभीर जख्मी हो गए। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को फिरोजपुर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने वारदात स्थल पर पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना मंगलवार देर शाम घटी है।

दोनों गुट के पास थे हथियार
पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते आज शाम दोनों गुटों में बहसबाजी के बाद झगड़ा हो गया। दोनों गुटों के पास हथियार थे। दोनों गुटों के बीच आमने-सामने गोली चलाना शुरू हुई। इसी दौरान गोली लगने से सुखविंदर सिंह उर्फ छिंदर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे गुट का युसुफ नाम का व्यक्ति गोली लगने से गंभीर जख्मी हो गया। उसे फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है।


15 फरवरी को मृतक ने जाना था विदेश
बताया जा रहा है कि सुखविंदर को 15 फरवरी को विदेश जाना था और उसकी सारी तैयारियां हो चुकी थी। सुखविंदर दोनों गुटों को समझाने के लिए गया था। गोली सीने में लगी और मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच परसों भी झगड़ा हुआ था लेकिन आज हथियारों के साथ दोनों गुट आमने-सामने हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने वारदात स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

100% LikesVS
0% Dislikes