सिद्धू मूसेवाला के परिवार सहित सलमान को जान से मारने की धमकी, सुरक्षा सख्त की

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़। 

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। बलकौर सिंह को दी गई धमकी के बारे में अभी पुलिस अधिकारी व परिवार कोई पुष्टि नहीं कर रहा है, लेकिन सूचना है कि धमकी उन्हें ईमेल के द्वारा दी गई है। धमकी के बाद सिद्धू मूसेवाला के परिवार की सुरक्षा और सख्त कर दी गई है। गौरतलब है कि शनिवार सुबह ही बलकौर सिंह ने बेटे सिद्धू मूसेवाला की बरसी 19 मार्च को मनाने का ऐलान किया था।


बताया जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के अलावा ईमेल में सलमान खान का भी नाम लिया गया है। साथ ही सिद्धू के पिता को सलाह दी गई है कि बार-बार लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेना बंद करे। जिसमें उन्हें 25 अप्रैल तक का समय दिया गया है। इस ईमेल के बाद पंजाब पुलिस ने राजस्थान में छापेमारी की।


धमकी देने वाला 14 साल का बच्चा


मानसा पुलिस ने इस मामले में राजस्थान के जोधपुर से एक 14 साल के बच्चे को पुलिस हिरासत में लिया है। जिसको सोमवार को मानसा पुलिस के सामने पेश किया जाएगा। पुलिस अब इसकी जांच में जुट गई है कि उक्त बच्चे ने मेल खुद की है या उससे किसी ने भिजवाई गई है। वहीं इस मामले में मानसा पुलिस कोई पुष्टि नहीं कर रही है।

100% LikesVS
0% Dislikes