दर्दनाक सड़क-हादसा….स्कूटी सवार को बचाने के खातिर बीच सड़क कई बार पलटी पिकअप, महिला सहित 2 की मौत, घायलों की हालत चिंताजनक

एसएनई नेटवर्क.फिरोजपुर। 

एक सड़क हादसे दौरान एक महिला सहित 2 की मौत हो गई। मामला पंजाब के जिला फिरोजपुर के गांव लक्खोके की हैं। हादसा रविवार बाद दोपहर का बताया जा रहा हैं। एक स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित हो गई। जिस कारण इतना बड़ा हादसा हो गया। पिकअप में 15 लोग सवार थे। हादसे के दौरान पिकअप पलट गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। राहत कार्य जारी हैं। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही हैं। शव सरकारी अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिए गए।

जानकारी के मुताबिक, फिरोजपुर के गांव लक्खोके बहराम के पास रविवार दोपहर एक हादसा हो गया। पिकअप स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई। पिकअप में लगभग 15 सवारी थी। एक महिला सहित दो ने मौके पर दम तोड़ दिया। घायलों को सरकारी अस्पताल भर्ती किया गया। घायलों तथा मृतक के परिवार को हादसे की जानकारी दे दी गई। 

..शायद बड़ा हादसा टल सकता था

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा टल सकता था। उनके मुताबिक, स्कूटी सवार एकदम पिकअप के सामने आ गया। पिकअप चालक ने उसे बचाने के लिए एकदम ब्रेक लगाई। उस वजह से पिकअप अनियंत्रित हो गई। बीच सड़क में काफी दूर जाकर कई बार पलटी खाई। घायलों को बाहर निकालने का काम शुरू हुआ। इसमें एक महिला सहित 2 की मौके पर मृत्यु हो गई। शेष घायलों को अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल, किसी की पहचान के बारे प्रशासन ने पुष्टि नहीं की। 

100% LikesVS
0% Dislikes