खालिस्तानी भगौड़े अमृतपाल की लोकेशन ट्रेस…..कभी भी हो सकती गिरफ्तारी, इंटरनेट सेवाएं बाधित रहने की संभावना

वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.चंडीगढ़।

खालिस्तानी भगौड़े अमृतपाल सिंह की पुलिस द्वारा लोकेशन ट्रेस कर ली गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि रविवार किसी भी समय , उसकी गिरफ्तारी हो सकती हैं। केंद्रीय पुलिस तथा राज्य की पंजाब पुलिस द्वारा , भगौड़े की गिरफ्तारी को लेकर जगह-जगह दबिश दी जा रही हैं। उधर, इंटरनेट सेवा अगले समय के लिए बाधित रहने की संभावना जताई जा रही हैं। इस बात की पुष्टि, पुलिस के बड़े अधिकारी ने की। 

प्रदेश भर में धारा 144 लागू की गई। खासकर, अमृतपाल के प्रभावित जिलों में पुलिस तथा केंद्रीय बल ने जगह-जगह नाकाबंद कर रखी हैं। पहचान पत्र के बिना किसी व्यक्ति को बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं मिल रही। अमृतपाल के लगभग 100 से अधिक साथियों को पंजाब के कई हिस्सों से गिरफ्तार कर लिया गया। 

पुलिस तथा राज्य के बड़े अधिकारियों के विश्वसनीय सूत्रों से इस बात की जानकारी सामने आई कि इन सब कथित अपराधियों के खिलाफ अजनाला हिंसा मामले में लगभग 4 अलग-अलग धाराओं के अधीन मामला दर्ज किया गया। देर रात्रि, इन्हें विशेष न्यायालय में पेश कर दिया गया। अमृतपाल के किस स्थान पर छिपे होने की आशंका है, उसके बारे जानकारी जुटाई जा रही हैं। 

सूत्रों से इस बात का पुख्ता पता लगा है कि भगौड़ा अमृतपाल पंजाब के एक क्षेत्र में छिपा हैं। पुलिस ने उक्त स्थान को चयनित कर लिया। कभी भी , उसकी गिरफ्तारी हो सकती हैं। इससे पूर्व पुलिस ने उक्त अपराधियों से कई प्रकार के हथियार एवं गोली-सिक्का बरामद किया। यह सब अवैध थे।  

यह चल रहे फरार

जानकारी के मुताबिक, अमृतपाल की टीम के खास करीबी सदस्यों में चाचा हरजीत सिंह, ड्राइवर हरप्रीत, गुरु औजला, तूफान और पफ प्रीत सिंह अभी फरार हैं। यह कहां पर छिपे है या फिर अमृतपाल के साथ हैं, इनके बारे, अभी तक कोई भी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई। टीम दावा कर रही है कि इन सब को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सर्च ऑपरेशन जारी हैं। 

75% LikesVS
25% Dislikes