एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।
पंजाब में 31 मार्च आधी रात से टोल टैक्स महंगा हो जाएगा। रात 12 बजे के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) बढ़े टोल टैक्स लागू कर देगा। टोल टैक्स में करीब 10% की बढ़ोतरी की गई है। जिसके तहत कार के लिए टोल 5 से 10 रुपए बढ़ा दिया गया है।
जुर्माने के तौर पर डबल टोल
पंजाब में फिलहाल (एनएचएआई) एक लाइन कैश टोल देने के लिए रखेगा। हालांकि बाद में इसे भी बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद अगर कोई बिना फास्टैग के टोल से निकला तो उन्हें जुर्माने के तौर पर डबल टोल देना पड़ेगा। बता दें किसान आंदोलन दौरान टोल बंद भी रहे थे इसके बाद पंजाब में टोल प्लाजा के दाम भी बढ़ गए थे
भरपाई करने में जुटी कंपनियां
किसान संगठनों ने वहां पक्का मोर्चा लगा दिया था। इस वजह से अब रेट बढ़ाते हुए कंपनियां भरपाई करने में जुट गई हैं। लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा पर कीमतें तो हर वर्ष बढ़ा दी जाती हैं, लेकिन सरकार लोगों को परिवहन में सहूलियतें देने में असमर्थ है। लोगों को अभी भी कई बार घंटों हाईवे पर जाम में फंसना पड़ जाता है। वहीं कई जगह सड़कें टूटी हैं।

