पंजाब का कौन सा सांसद देश को तोड़ने के लिए दे रहा उल्टे-सीधे बयान…..विपक्ष से लेकर आम जनता करे मांग, इसकी सलाखों के पीछे है असल जगह

लेखक विनय कोछड़.चंडीगढ़। 

विदेश से फंडिंग लेकर भारत देशविरोधी गतिविधियों को अंजाम देने में कई ऐसे नेता भी है, जिनकी असल जगह है, जेल की सलाखें। पंजाब की लोकसभा क्षेत्र संगरूर के सांसद, हमेशा ही खालिस्तान की मांग कर , देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देते हैं। इतना ही नहीं, अब उन्होंने एक वेब चैनल को अपने साक्षात्कार में साफ कह दिया है कि वह विदेश में बच्चों को राजनीति शरण के लिए , उनसे डालर लेते है, इसमें कोई बात गलत भी नहीं हैं। पार्टी के लिए फंड जुटाना कोई गुनाह नहीं हैं। मगर, उन्हें इस बात का भी अहसास होना चाहिए, जिस जनता ने उन्हें देश की सबसे बड़े हाउस में भिजवाया है, उन्हें देश हित के बारे सोचना चाहिए, नाकि, देश को तोड़ने की बात करनी चाहिए। 

उल्लेखनीय, शिरोमणि अकाली (अमृतसर) के संयोजक पूर्व आईपीएस शुरू से ही खालिस्तान की मांग करते आए। हालांकि, इनकी मांग को 98 फीसद लोग गलत ठहराते हैं। आम जनता का मानना है कि वह पंजाब में बिल्कुल खुश है, उन्हें किसी प्रकार से कोई खालिस्तान नहीं चाहिए। पंजाब , देश का अभिन्न हिस्सा हैं, देश से उन्हें प्यार हैं। देश ने उन्हें बहुत कुछ दिया हैं। पंजाब को तोड़ने तथा बर्बाद करने वाले लोगों के खिलाफ कानून के मुताबिक, सख्त कार्रवाई की आवश्यकता हैं। लेकिन, पंजाब को किसी सूरत में तोड़ने नहीं दिया जाएगा। इस प्रांत में हर धर्म से जुड़े लोग आपसी भाईचारा के साथ अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। कुछ ने तो इस बात पर भी जोर दिया कि खालिस्तान की मांग करने वाले सिमरनजीत सिंह मान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि वह देश तोड़ने की बात के बारे भविष्य में सोच भी नहीं सके। 

अमृतपाल के समर्थन में दे चुके विवादित बयान

सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने पिछले दिनों एक विवादित बयान देते कहा था कि खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पुलिस के समक्ष कदापि आत्मसमर्पण नहीं करना चाहिए। क्योंकि, सिख कभी आत्मसमर्पण नहीं करता, उसे रवि दरिया पार कर पाकिस्तान भाग जाना चाहिए। नेपाल जाने की कोई जरुरत नहीं हैं। पाकिस्तान भी हमारा देश ही हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes