BRIBE..फिर से खाकी हुई दागदार….. 5000 रुपए की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

आदित्य बख्शी.होशियारपुर।


पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान पुलिस थाना, हरियाणा, जिला होशियारपुर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर-लोकल रैंक (एएसआई) राजिन्दर सिंह को 5000 रुपए की रिश्वत माँगने और लेने के लिए गिरफ़्तार किया है।  


आज यहाँ यह खुलासा करते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त पुलिस कर्मचारी को हरियाणा के रहने वाले संजय उर्फ आशु की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।  


अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से सम्पर्क कर दोष लगाया कि उपरोक्त पुलिस कर्मचारी ने शिकायतकर्ता के खिलाफ हरियाणा थाने में दर्ज एक केस का अदालत में चालान पेश करने के बदले 5000 रुपए रिश्वत के तौर पर देने की मांग की है।  

ऐसे बिछाया जाल


प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक जाँच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की जालंधर रेंज की एक टीम ने जाल बिछाया और दोषी पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ़्तार कर लिया। इस सम्बन्ध में विजिलेंस ब्यूरो के पुलिस थाना, जालंधर रेंज में मुलजिम एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

100% LikesVS
0% Dislikes