POLITICS–शिअद को बड़ा झटका….सबसे वरिष्ठ नेता अटवाल ने दिया पार्टी से इस्तीफा, लंबे समय से चल रहे थे बादल परिवार से नाराज

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़। 

शिअद को पंजाब में उस समय जोर से झटका लगा, जब अकाली दल के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह अटवाल ने पार्टी को अलविदा कह दिया। उन्होंने बुधवार को शिअद से अपनी सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने बेटे इंद्र इकबाल के समर्थन में अकाली दल को छोड़ा है। वह लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और पंजाब विधानसभा के स्पीकर रहे हैं। उनके बेटे ने 10 दिन पहले भाजपा जॉइन की थी। इसके बाद भाजपा ने उन्हें जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए टिकट दी है।


अनदेखी का कारण


बताया जा रहा है कि बादल परिवार की अनदेखी के कारण ही इंदर अटवाल ने भाजपा ज्वाइन की है। अटवाल फैमिली जो आजादी के बाद से शिरोमणि अकाली दल से साथ जुड़ी रही को पार्टी में खुड्डे लाइन लगा दिया गया था। जिससे पूर्व स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल कई सालों से बादल परिवार के साथ नाराज चल रहे थे।

100% LikesVS
0% Dislikes