PUNJAB NEWS–सिद्धू का केजरीवाल पर वार….आप ईमानदारी की बात करते हो, लेकिन आबकारी नीति पर आप पर लगा रहा चोरी का आरोप

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़। 

कांग्रेस के सीनियर नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल पर जुबानी हमला बोला है। सिद्धू ने केजरीवाल का नाम लिए बिना अपने ट्विटर हैंडल से लिखा-आप ईमानदारी की बात करते हो, लेकिन आपकी आबकारी नीति से दिल्ली में 9 महीने में 2200 करोड़ का नुकसान हुआ… ये 2200 करोड़ किसकी जेब में गए। हर कोई इस नीति के माध्यम से आप पर चोरी का आरोप लगा रहा है।


यह उठाया सवाल


उन्होंने सवाल किया है कि इस बार मानहानि क्यों नहीं। आपकी गारंटियां बिना बजटीय आवंटन वाले फ्लैट टायर की तरह है। आपकी सरकार राज्य के लिए बिना किसी आय के उधारी पर चल रही है जो इस बात का पर्याप्त प्रमाण है कि आप आज पंजाब में फलते-फूलते माफिया के मैनेजर इन-चीफ हैं। उन्होंने इस ट्वीट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को टैग किया है। 12 घंटे पहले किए गए ट्वीट को 65 हजार लोग लाइक कर चुके हैं। कई लोगों ने इस पर अपनी राय भी दी है।

100% LikesVS
0% Dislikes