एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।
पंजाब में आज से नौतपा शुरू हो रहा है। नौतपा के दिनों ( जिनमें 25 से 31 मई तक) पंजाब के साथ-साथ उत्तर भारत में बे-तहाशा गर्मी पड़ती है, लेकिन इस साल ऐसा नहीं हो रहा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) ने इस साल नौतपा के असर को कम कर दिया है। मौसम विभाग ने 27 मई तक येलो अलर्ट दे रखा है।
बारिश के इस दिन आसार
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में 29 मई तक बारिश के आसार बने हुए हैं। 27 तक येलो अलर्ट है और आज पंजाब के अधिकतर हिस्सों में बारिश भी होगी। इसके साथ साथ 50 किमी तक की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। फतेहगढ़ साहिब, एसबीएस नगर, लुधियाना, रूपनगर, एसबीएस नगर, जालंधर और होशियारपुर में बारिश के साथ ओले पड़ने की भी संभावना है।
जाने पंजाब के मुख्य शहरों का तापमान
अमृतसर- शहर में आज का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री और बीते दिन से 3.2 डिग्री कम आंका गया है। वहीं आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री के करीब दर्ज किया जाएगा। अमृतसर में बीते 24 घंटों में 0.2 एमएम ही बारिश दर्ज की गई।
जालंधर- शहर का न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो बीते दिन से 5.1 डिग्री कम रहा है। वहीं बीते 24 घंटों में यहां 36 एमएम बारिश दर्ज की गई है। आज दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।
लुधियाना- शहर का न्यूनतम तापमान आज 18.4 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं बारिश 12.8 एमएम रिकॉर्ड हुई। आज यहां का अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

