सामाजिक रिश्ते हुए शर्मसार…… 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, घिनौनी हरकत को अंजाम देने वाला 60 वर्षीय बुजुर्ग, फरार

सांकेतिक तस्वीर

एसएनई नेटवर्क.फरीदकोट। 

सामाजिक रिश्ते शर्मसार करने की घटना सामने आई। 60 वर्षीय बुजुर्ग पर एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा हैं। आरोप लगाने वाली बच्ची एक स्कूल छात्रा हैं। घटनाक्रम के दौरान पीड़ित बच्ची अकेली थी। परिवार काफी गरीब हैं। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर कथित अपराधी के खिलाफ संगीन धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर लिया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी हैं। अपराधी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हो पाई। मामला , पंजाब के जिला फरीदकोट के एक क्षेत्र से जुड़ा हैं। 

यह था पूरा मामला

बताया जा रहा है कि मामला फरीदकोट शहर स्थित चांद पैलेस के पास में स्थित हरगोविंद नगर का मामला है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि वह 26 मई को काम करने के लिए घर से बाहर गई थी। शाम करीब साढ़े 5 बजे आई तो उसकी 8 साल की बेटी दर्द से कराह रही थी, पूछने पर बेटी ने रोते हुए बताया कि घर के सामने रहने वाले अंकल ने उसके कपड़े उतारे और गलत हरकत की।

मां के उड़ गए होश

शिकायतकर्ता के अनुसार, बेटी के मुंह से ऐसी बात सुनकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद SI गुरमीत कौर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और उसकी बेटी को मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल फरीदकोट लेकर गई। मेडिकल के बाद शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया।

100% LikesVS
0% Dislikes