पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद……सिर पर कर दिए वार, अस्पताल में हुई मौत…….अपराधी मौके से हुआ फरार

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़। 


रुपयों के लेनदेन को लेकर लोहे की रॉड से सिर पर वार करके एक व्यक्ति ने पड़ोसी की हत्या कर दी। हत्यारोपी घटना के बाद मौके से फरार है। उधर, सूचना मिलने पर सिटी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक की पत्नी के बयान कलमबद्ध कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार मनजीत सिंह नामक व्यक्ति पड़ोस में ही रहने वाले एक व्यक्ति के साथ मिलकर पशुओं को खरीदने-बेचने का व्यापार करता था। उसी के रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों में झगड़ा चल रहा था। शुक्रवार दोनों एक साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर तकरार हो गई। पड़ोसी ने तैश में आकर मनजीत सिंह के सिर पर पास पड़े गोबर इकट्ठा करने वाले लोहे के रॉड से कई वार किए, जिस कारण मनजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर, घटनास्थल पर पहुंची थाना मलोट पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

100% LikesVS
0% Dislikes