RAIL…..नहीं लक्ष्य पूरा कर पाई  कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी…..यही रही मेन वजह, जांच-पड़ताल में हुआ बड़ा खुलासा

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़। 


कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी इस साल एक भी वंदे भारत ट्रेन को डिलीवर नहीं कर पाई है। जबकि, रेलवे ने इस साल 32 ट्रेनों के उत्पादन का लक्ष्य रखा था। दस्तावेजों से पता चला है कि यूनिट ने अपने आपूर्तिकर्ताओं पर विद्युत उपकरणों को उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया है।

देशभर में इतनी ट्रेन चलाने की थी योजना


केंद्र सरकार की अगस्त 2024 तक 75 वंदे भारत ट्रेन देशभर में चलाने की योजना है। मगर कपूरथला रेल कोच फैक्टरी की शिथिलता से बड़ा झटका लग सकता है। कोच फैक्ट्री न केवल वंदे भारत ट्रेनों के उत्पादन के अपने लक्ष्य से पीछे है बल्कि कुल मिलाकर सभी प्रकार के कोच के उत्पादन में भी कमी आई।

देरी की बताई यह वजह


उधर, रेल फैक्टरी ने उत्पादन में देरी की कई वजह बताई है। दस्तावेज के अनुसार कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी से उत्पादन प्रभावित हुआ है। इसके कारण सीट-बर्थ, 60 केवीए ट्रांसफॉर्मर, स्विच बोर्ड कैबिनेट की आपूर्ति में कमी आई है। पहियों के उत्पादन में कमी भी एक बड़ी वजह रही है।


मई से सितंबर 2022 तक पहियों के उत्पादन में कमी की वजह से 87 कोचों का निर्माण नहीं हो पाया। वहीं बीएचईएल द्वारा इलेक्ट्रिक की आपूर्ति में देरी के कारण मेमू रैक के उत्पादन में कमी आई है।

100% LikesVS
0% Dislikes