वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
कनाडा में राजनीति हो या उद्योग, सब क्षेत्रों में पंजाब मूल के लोग छा रहे हैं। कनाडा की अलबर्टा प्रांतीय विधानसभा में पंजाब मूल के चार नेता निर्वाचित हुए हैं। कैलगरी और एडमोंटन में कुल 15 पंजाब मूल के नेताओं ने चुनाव लड़ा था, जिनमें से चार ने जीत हासिल की है।
यह पंजाबी है राज्यमंत्री
कैलगरी नॉर्थ वेस्ट से जीतने वाली राजन साहनी वर्तमान में व्यापार, आप्रवासन और बहुसंस्कृतिवाद राज्य मंत्री भी हैं। जसवीर देव, रमन अटवाल एडमोंटन मिल वुड्स और अमृतपाल सिंह मठारू एडमोंटन मीडोज, अमनप्रीत सिंह गिल कैलगरी भुल्लर मैक्कल, आर सिंह बाठ एडमोंटन एलर्सली, इंदर ग्रेवाल कैलगरी नॉर्थ ईस्ट जबकि एनडीपी उम्मीदवारों में परमीत सिंह कैलगरी फाल्कनरिज, हैरी सिंह ड्रेटन वैली डेवोन शामिल हैं।
ये वो शहर जिनमें सिखों का दबदबा
वर्ष 2021 की जनगणना के अनुसार, कनाडा के आधे से अधिक सिख चार शहरों में हैं। इनमें ब्रैम्पटन (1,63,260), सरीं (1,54,415), कैलगरी (49,465) और एडमोंटन (41,385) प्रमुख शहर हैं। पंजाब मूल के लोगों का कनाडा की राजनीति में दबदबा बढ़ता जा रहा है। अकेली राजनीति ही नहीं बल्कि कारोबार से लेकर ट्रांसपोर्ट तक पंजाबी मूल के लोगों का वर्चस्व बढ़ता जा रहा है। न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी का अध्यक्ष बनने के लिए जगमीत सिंह ने मई 2017 में ही अपना अभियान शुरू कर दिया। अक्टूबर में वह पहली बार किसी राष्ट्रीय दल का अध्यक्ष चुना जाने वाला पहला अल्पसंख्यक बना। वहां जो उम्मीदवार अपनी पार्टी के लिए सबसे ज्यादा चंदा इकट्ठा करता है, वही अध्यक्ष चुना जाता है।
यह अनमोल हीरे
हरजोत ओबेराय, संदीप सिंह बराड़, शीना अलंगर वहां के जाने माने शिक्षाविद हैं। डॉ. रंजन जाने माने रोग विशेषज्ञ हैं। जसवंत दास, बलजीत सिंह चड्ढा हरबंस सिंह , जसपाल अटवाल व भाटिया वहां के जाने माने उद्योगपति व व्यापारी हैं। विकास खन्ना जाने माने शेफ व रेस्तरां मालिक, मंजीत सिंह टीवी कलाकार जबकि रूपनी सिंह उद्योगपति हैं। वह वहां मोम का म्यूजियम बना रही हैं।
4 बार सांसद चयनित
कनाडा में 4 बार सांसद बने नवदीप बैंस को इनोवेशन, साइंस एंड इकोनॉमिक डेवलपमेंट मिनिस्टर रह चुके हैं। टिम उप्पल व अमरजीत सोही भी मंत्री रह चुके हैं। बर्दिश चग्गर मौजूदा मंत्री हैं। बीसी में पंजाबी मूल की रचना सिंह, मिसिसागा से नीना तांगड़ी भी संघीय मंत्री हैं।

