एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।
अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और उनके धुर विरोधी माने जाते नवजोत सिद्धू द्वारा गर्मजोशी से एक दूसरे के साथ गले मिलने के उपरांत सियासत गरमा गई।
तंज कसा वहीं पंजाब के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि सिद्धू और मजीठिया पहले पर्दे के पीछे एक-दूसरे को जफ्फी डालते थे। अब लोगों के सामने जफ्फी डालकर साबित कर दिया है कि वह एक-दूसरे के साथ मिले हैं। इसी बीच बिक्रम मजीठिया ने ट्वीट कर नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू की सेहत के लिए दुआ मांगी है। नवजोत कौर सिद्धू कैंसर से लड़ रही हैं।
वीडियो हुआ था वायरल
पत्रकार बरजिंदर सिंह हमदर्द को विजिलेंस की ओर से तलब किए जाने के विरोध में कांग्रेस की तरफ से बुलाई सर्वदलीय बैठक में नवजोत सिद्धू और बिक्रम मजीठिया जैसे ही आमने सामने हुए दोनों गर्मजोशी से एक दूसरे के गले मिले। इस पूरे मामले का वीडियो भी वायरल हो गया। अब कांग्रेस में इस पर घमासान मच गया है। लुधियाना के कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू ने इस जफ्फी पर सवाल उठाए।

