पंजाब की इस यूनिवर्सिटी के कर्मचारी ने किया बड़ा भ्रष्टाचार……..जानें, कैसे पकड़ा गया….आगे की कार्रवाई पर अब तक की खास रिपोर्ट 

सांकेतिक तस्वीर

वरिष्ठ पत्रकार.पटियाला।

यहां के कर्मचारी को भ्रष्टाचार के आरोपों में बर्खास्त कर दिया गया है। मामला, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला के सुरक्षा विभाग में कॉन्ट्रैक्ट पर बतौर सुरक्षा सुपरवाइजर तैनात कर्मचारी से जुड़ा हैं। आरोप है कि रूपिंदर सिंह नामक कर्मचारी ने अपने बेटे समेत 2 लोगों की फर्जी हाजिरी लगाकर उनके नाम पर वेतन ले रहा था। यह सच्चाई तब सामने आई जब यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से 3 सदस्यीय कमेटी गठित की तो उनकी जांच में रूपिंदर सिंह के खिलाफ आरोप सही साबित हुए।

कुछ इस तरह से अपनाया शातिर तरीका


जिन दो लोगों की फर्जी हाजिरी लगाकर आरोपी रूपिंदर सिंह वेतन ले रहा था, उनमें से एक इस कर्मचारी का अपना बेटा गुरप्रीत सिंह है, जो साल 2017 से न्यूजीलैंड में रह रहा है, लेकिन आरोपी ने अपने बेटे की फर्जी हाजिरी के जरिए उसे सुरक्षा स्टाफ का कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी दिखाकर साल 2015 से 2021 तक उसका वेतन हासिल किया। जांच के दौरान रूपिंदर सिंह ने आरोप स्वीकार कर लिया है।


आखिरकार आरोपी ने स्वीकार किया जुर्म


जांच के दौरान विभिन्न सबूतों के साथ जब पुख्ता जानकारी कथित आरोपी समक्ष रखी गई तो उसने अपने जुर्म को स्वीकार कर लिया। जाली हाजिरी के जरिए तनख्वाह के रूप में हासिल की रकम को आरोपी से वसूल करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

100% LikesVS
0% Dislikes