सड़क-हादसा…….मौके पर ही 4 की मौत, धार्मिक स्थल टेकने जा रहे थे माथा, ट्राली चालक फरार

वरिष्ठ पत्रकार.संगरुर। 

यहां के राष्ट्रीय राजमार्ग में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसा शुक्रवार की सुबह 10 बजे के करीब का बताया जा रहा हैं। हादसे में 11 वर्षीय बच्चे सहित कुल 4 की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वाले हिसार के रहने वाले थे। वे सब कार में सवार होकर नकोदर में माथा टेकने जा रहे थे। पुलिस ने सभी के शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए। परिवार को हादसे के बारे इतलाह कर दिया गया। 

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग लुधियाना-बरनाला में शुक्रवार की सुबह एक कार निकल रही थी। सामने से ईंटों से भरी ट्राली आ रही थी। ट्राली वाले के बीच कार टकरा गई। इस हादसे से कार सवार 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पाने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि मौके से ट्राली चालक फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। 

जांच-पड़ताल में ट्राली चालक की लापरवाही सामने आ रही हैं। पास में लगे सीसीटीवी कैमरा से जांच पड़ताल चल रही हैं। ट्राली चालक का नाम-पता लगाया जा रहा हैं।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान अमृतपाल, सोनू, विकास और एक 11 वर्षीय बच्चे के तौर पर हुई है। चारों हिसार के निवासी बताए जा रहे हैं। उनकी गाड़ी हादसे में चकनाचूर हो गई है। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

100% LikesVS
0% Dislikes