गांधी जयंती विशेष—“सत्य से बढ़कर कुछ भी नहीं होता, इस बात के बने साक्षी ”लिटिल स्कॉलर्स स्कूल के छात्र”…। 

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।   

 कहते है, “सत्य से बढ़कर कुछ भी नहीं होता है।” इस बात के साक्षी लिटिल स्कॉलर्स स्कूल के छात्रों ने गांधी जयंती समारोह में अपनी-अपनी भूमिका अदा कर पक्का प्रमाण दे दिया। 


छात्रों ने राष्ट्रपिता गांधीजी की जयंती पर सत्य और अहिंसा विषय को कुछ अलग ढंग से प्रस्तुत कर काफी धूमधाम तरीके से मनाया। महात्मा गांधी के उद्धरणों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों द्वारा छोटे भाषण दिए गए। खास बात रही कि उनके (महात्मा गांधी जी के) नेक संदेशों को सबसे प्रभावशाली तरीके से व्यक्त किया। आत्मविश्वास से भरे छोटे टिप्पणीकारों ने अपने साथियों को महात्मा गांधी के जीवन पर प्रेरणादायक वर्णन से अवगत कराया।


इन्होंने की प्रस्तुति, तालियों से गूंज उठा हाल

इस खास कार्यक्रम में कक्षा 4 के छात्र देवांश वीर सिंह ने गांधी जी के परिधान में अहम रोल निभाया। विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से बुरा न बोलें, बुरा न सुनें और बुरा न देखें के मूल्य पर जोर दिया गया। बुलेटिन बोर्ड पर गांधीजी के विचारोत्तेजक उद्धरणों से सजाए गए । छात्रों को प्रभावी वीडियो क्लिपिंग और स्लाइड शो के माध्यम से महात्मा गांधी के जीवन और संघर्ष से अवगत कराया गया। अलग-अलग प्रस्तुति के प्रति तालियों से सारा हाल गूंज उठा। 

100% LikesVS
0% Dislikes