वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर/चंडीगढ़।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेक लिया हैं। वह अब लंगर हॉल में जूठे बर्तन धोने की सेवा क रहे हैं। तस्वीरों से साफ दिखाई दे रहा है कि वह काफी समय से गुरुद्वारा साहिब मे काफी समय से ठहरे हुए हैं। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा कई सुरक्षा कर्मी दिखाई दिए। इससे पूर्व वे सर्दियों में श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए आए थे।
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के रात का स्टे अमृतसर में होगा। सूत्रों से पता चला है कि राहुल का सराय में इंतजाम किए गया था। लेकिन, सुरक्षा कारणों से इसे अहम समय पर रद्द कर दिया गया। अब वे एक होटल में रुकेंगे।
सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी सुबह श्री दरबार साहिब में होने वाली पालकी साहिब के समागम में भी शामिल हो सकते हैं। उनका यह यह दौरा निजी रखा गया है। इस दौरान कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। जिसे देखते हुए पंजाब के कांग्रेसी नेता उनके स्वागत आदि के लिए नहीं पहुंचे। उनके इस दौरे से पहले पंजाब पुलिस द्वारा सुरक्षा के इंतजाम भी कड़े किए गए हैं।