बड़ी खबर….अमृतपाल ने साथियों सहित जेल में की हड़ताल………..पत्नी जेल के बाहर बैठी

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह सहित 9 साथियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल, वे सब असम की केंद्रीय जेल डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ (एनएसए) के तहत कार्रवाई की गई थी। उधर, खबर सामने आ रही है कि अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर भी पति के समर्थन में जेल के पास भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं। उसका कहना है कि उसे उसके चुने हुए वकील से मिलने नहीं दिया जा रहा है।


पत्नी किरणदीप के मुताबिक, अमृतपाल और उनके साथियों को उनके वकील राजदेव सिंह से नहीं मिलने दिया जा रहा है, जबकि उन्हें इसका पूरा हक है। 5 दिन से इस मामले का कोई हल नहीं निकला है।


जेल से लेटर लिखकर दी थी चेतावनी


अमृतपाल ने 28 सितंबर को अमृतसर के DC के खिलाफ डिब्रूगढ़ जेल के सुपरिटेंडेंट को लेटर लिखा था। इसमें कहा गया कि अमृतसर DC अपनी शक्तियों का गलत प्रयोग कर रहे हैं। उनके वकील राजदेव सिंह खालसा को उन्हें मिलने आने की परमिशन नहीं दे रहे। जबकि उनके वकील की और से सारी शर्तें पूरी की जा रही हैं। उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है।


पहले भी हड़ताल कर चुका अमृतपाल
अमृतपाल और उसके साथियों की डिब्रूगढ़ जेल में यह दूसरी हड़ताल है। कुछ महीने पहले भी उसने जेल में भूख हड़ताल की थी। आरोप था कि उनके खाने में जानबूझ कर तंबाकू मिलाया जा रहा है। उसके बाद उसकी सारी मांगें मान ली गई थीं।

100% LikesVS
0% Dislikes