यह गैंगस्टर पकड़ा गया विदेश में………..सुक्खा काहलवां हत्याकांड में शामिल था….कई राज्यों की पुलिस को थी इसकी तालाश

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़। 

कुख्यात गैंगस्टर दलेर कोटिया को अमेरिका के कैलिफोर्निया में वहां की सुरक्षा एजेंसियों ने काबू कर लिया है। इससे पहले करनाल पुलिस ने केंद्र सरकार की मदद से अमेरिका की एक कोर्ट में अर्जी दायर की थी। साथ ही इंडियन एंबेसी और खुफिया एजेंसी से भी मदद मांगी थी।  दलेर कोटिया पर रंगदारी, फिरौती, हत्या और हत्या के प्रयास सहित 10 से अधिक मामले में दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि कथित गैंगस्टर का नेटवर्क पंजाब तथा हरियाणा में काफी सक्रिय हैं। 

सुक्खा काहलवां हत्याकांड में था शामिल


दिल्ली-अमृतसर हाईवे स्थित फगवाड़ा के पास 22 जनवरी 2015 को विक्की गोंडर, दलेर कोटिया और उसके साथियों ने सरेआम पुलिस कस्टडी में ही पंजाब के गैंगस्टर सुक्खा काहलवां की हत्या कर दी थी। इसके बाद पंजाब पुलिस ने 26 जनवरी 2018 को राजस्थान और पंजाब के बॉर्डर पर खेत में हुई मुठभेड़ में विक्की गोंडर और उसके एक साथी को मार गिराया था, जबकि दलेर कोटिया फरार हो गया था।

चोरी छिपे भागा था कोटिया


पता चला है कि वर्ष 2018 में मुठभेड़ दौरान विक्की गौंडर तथा अन्य साथी को मार गिराया था जबकि, कोटिया 2 नंबर वीजा हासिल कर अमेरिका फरार हो गया। वहां पर अपनी असल पहचान छिपा कर रह रहा था। खुफिया एजेंसी की इतलाह पर उसे विदेश में गिरफ्तार किया गया। 

100% LikesVS
0% Dislikes