नितिन धवन.बटाला (गुरदासपुर)।
प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ इंद्र सेखड़ी ने आप सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने बोला कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार लोगों के लिए अब परेशानी की सरकार बन चुकी है। लोगों को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ रहा हैं। राज्य के कई विभागों के संगठन अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर धरने , रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। कानून व्यवस्था बिल्कुल ही खस्ता हो चुकी हैं। सरकार के मंत्री , विधायक अपनी सरकार का दिन-रात गुणगान का शोर मचा रहे हैं। शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे।
सेखड़ी ने कहा कि आप सरकार ने सत्ता हासिल करने से पूर्व लोगों से बड़े-बड़े वादे किए थे। लेकिन, एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई। सरकार के विरुद्ध लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान, सरकारी कर्मचारी सरकार की नीतियों से एकदम खफा हैं। कानून व्यवस्था की खस्ता हालत से लोग रात्रि के समय घरों से बाहर निकालने के लिए डरते हैं। मन में उनके हमेशा छीना झपटी का भयं सताता हैं। अपराध , नशे का कारोबार में काफी इजाफा हुआ। हैरान करने वाली बात है कि सरकार इन सभी पर शिकंजा कसने की बजाय सोशल मीडिया ,समाचार पत्रों पर गुणगान कर रही हैं। सच्चाई तो यह है कि राज्य की जनता का सरकार की कार्यप्रणाली के खिलाफ मोह भंग हो चुका है। लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं।