POLITICS–बाजवा-रंधावा आप के साथ गठबंधन से नाखुश…..बिट्टू बोले, जिन्हें नहीं पसंद, वे लोग छोड़ दें पार्टी

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।

हिंदी राज्यों में कांग्रेस की बुरी तरह से पराजय के उपरांत पंजाब में लोकसभा चुनाव दौरान आप के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ने के लिए मन बना चुकी हैं, जबकि, पार्टी के इस फैसले पंजाब के शीर्ष नेता खुश नहीं दिखाई दे रहे हैं। खासकर, प्रताप सिंह बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा जैसे नेताओं ने तो पार्टी हाईकमान को फिर से सोचने के लिए मजबूर किया जा रहा हैं। इसी प्रकार आप की तरफ से राघव चड्ढा को पंजाब आप नेताओं को एकजुट करने का काम आरंभ कर दिया। लेकिन, आपस में दाल गलने वाली नहीं दिख रही। चर्चा, इस बात की भी चल रही है कि ऐसा होने से दोनों पार्टियों को फायदा भी नहीं होगा। 

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने तो एक बात साफ कर दी है कि हाईकमान के फैसले पर ही पंजाब में आप के साथ सीटों का बंटवारा होगा। पूछने पर की बाजवा जैसे कई शीर्ष नेता आप के साथ गठबंधन को लेकर सहमत नहीं दिखाई दे रहे तो जवाब दिया कि यह उनकी निजी सोच हो सकती हैं। हाईकमान के फैसले को हर किसी को मानना ही पड़ेगा। उधर, सुखजिंदर सिंह रंधावा ने तो इतना तक कह दिया कि पंजाब में आप उनकी विरोधी पार्टी है, इसलिए हाईकमान को गठबंधन करने से पूर्व एक बार जरूर सोचना चाहिए। पंजाब में कांग्रेस लोस चुनाव में अपने दम पर जीत हासिल कर सकती हैं। लुधियाना से कांग्रेस के सांसद रवनीत बिट्टू ने तो इतना तक कह दिया कि अगर कोई नेता हाईकमान के फैसले से खुश नहीं है तो वह पार्टी छोड़ कर जा सकता हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes