वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।
25 दिसंबर को पूरे विश्व में क्रिसमस उत्सव मनाया जा रहा हैं। इस उत्सव का नजारा सबसे अधिक नन्हे-मुन्ने बच्चों में दिखाई देता हैं। उसी प्रकार की वेशभूषा पहनकर हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। ऐसा अद्भुत नजारा , जिला अमृतसर के स्मॉल बंडर प्री स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों में दिखाई दिया। सांता क्लॉज की वेशभूषा पहन कर हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे थे। हिस्सा लेने वाले बच्चों को अलग-अलग तरह के उपहार देकर सम्मानित भी किया।
शनिवार को स्मॉल बंडर प्री स्कूल में क्रिसमस उत्सव काफी धूमधाम से मनाया गया। इसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने हिस्सा लिया। सांता क्लॉज की वेशभूषा पहन रखी थी। प्रोत्साहित करने के लिए स्कूल प्रिंसिपल तथा टीचरस ने उनका हौसला बढ़ाया। अपनी प्रतिभा से हर किसी को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया।
प्रिंसिपल सोनिया गुप्ता ने बताया कि उनके स्कूल में बच्चों को तालीम देने के साथ-साथ उन्हें उत्सव की महत्वता के बारे भी बताया जाता हैं। उन्हें प्राचीन संस्कृति के साथ जोड़ना, यह उनका दायित्व हैं। बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए हर संभव प्रयास किया जाता हैं।
प्रबंधन कमेटी के सदस्य जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि जीवन में बच्चों के लिए कुछ खास करने का जिंदगी में महत्व था। इसके लिए स्कूल को चलाने के लिए अपना रास्ता चुना। बच्चों को तालीम के साथ-साथ हर एक्टिविटी के साथ जोड़ा जाता हैं। ऐसा करने से उन्हें अच्छा महसूस होता हैं। इस दौरान प्रिया भारद्वाज ने भी संबोधन किया।