PUNJAB–इन-इन जेलों में दी गई दबिश……वहां पर DRUGS, से लेकर इतनी भारी मात्रा में MOBILE बरामद, जानिए, किन-किन के खिलाफ हो सकता ACTION

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की फटकार उपरांत पंजाब पुलिस एक्शन मोड में आ चुकी हैं। सोमवार पंजाब की प्रमुख अलग-अलग केंद्रीय जेल में पुलिस की विशेष टीम ने दबिश दी। कुल 20 मोबाइल,  भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशा, सिम तथा बैटरियां हासिल होने की जानकारी सामने आई। बताया जा रहा हैं कि इनमें केंद्रीय मॉडर्न जेल कपूरथला, केंद्रीय जेल पटियाला तथा नाभा में दबिश दी गई। लगभग 1 दर्जन से ऊपर कैदी तथा हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। बड़ा सवाल खड़ा होता है कि इनके पास यह सामान कैसे पहुंचा। यह एक प्रकार से जांच का विषय हैं। जांच-पड़ताल में जिन-जिन की संलिप्तता सामने आती है, उनके खिलाफ कानूनी तथा विभागीय दोनों तरह से कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसा संभव कर प्रदेश की आप सरकार आम जनता का दिल जीत सकती हैं। 

पंजाब के वरिष्ठ जेल अधिकारी ने जानकारी दी कि सोमवार को प्रदेश की लगभग 4 जेल में पुलिस की विशेष टीम ने दबिश दी। इस दबिश के बारे किसी को सूचना नहीं थी। दबिश केंद्रीय मॉडर्न जेल कपूरथला, केंद्रीय जेल पटियाला तथा नाभा में दी गई। प्रत्येक बैरक की बारीकी से जांच तथा तलाशी ली गई। वहां से टीम को  20 मोबाइल,  भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशा, सिम तथा बैटरियां हासिल हुई। सभी सामान को कब्जे में ले लिया गया। लगभग दर्जन पार कैदी तथा हवालातियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। पूछने पर यह सामान किस के माध्यम से आया, जिन-जिन की संलिप्तता सामने आई, क्या उनके खिलाफ विभागीय तथा कानूनी कार्रवाई होगी ? इस पर वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस पूरे प्रकरण को लेकर जांच की जाएंगी। किसी का आरोप सामने आता है तो कानून मुताबिक किसी को नहीं बख्शा जाएंगा। चाहे कोई अधिकारी क्यों न हों ? 

100% LikesVS
0% Dislikes