लेखक विनय कोछड़.फिरोेजपुर।
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रही हैं। ताजा मामला, भारत-पाकिस्तान के फिरोजपुर सीमा से जुड़ा हैं। ड्रोन के माध्यम से खेप तथा हथियार भेजने के प्रयास को नाकाम किया गया। बताया जा रहा है कि लगभग 50 राउंड गोलीबारी हुई। आशंका जताई जा रही है कि हेरोइन तथा हथियार की खेप भेजी जा सकती हैं। फिलहाल, सर्च अभियान में कुछ खास हासिल नहीं हुआ। इस बात की पुष्टि, सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ प्रवक्ता ने की।
अधिकारी जानकारी देते वरिष्ठ प्रवक्ता सीमा सुरक्षा बल ने बताया कि भारत पाकिस्तान की सीमांत क्षेत्र फिरोजपुर में सीमा सुरक्षा बल टुकड़ी गश्त कर रही थी। पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसा। चेतावनी दी गई लेकिन वापस नहीं गया। लगभग 50 फायर किए। पक्की आशंका जताई जा रही है कि सरहद पार से हथियार तथा नशे की खेप भेजी गई। टीम की तरफ से सर्च अभियान जारी हैं।
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से पाकिस्तान तरफ से फिरोजपुर क्षेत्र में कई बार ड्रोन भेजा गया। हर बार उनकी कोशिश नाकाम रही। देश के खिलाफ गतिविधियों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई अंजाम दे रही हैं।