वरिष्ठ पत्रकार.मुक्तसर।
सिख कौम में शूरवीर कहलाने वाली निहंग सेना के एक सिपाही की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने वाले हमलावरों की संख्या 2 बताई जा रही हैं। हत्या के पीछे कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। सूत्रों से पता चला है कि मामला कोई पुरानी रंजिश के साथ जुड़ा हैं। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। 2 अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। मामला, पंजाब के शहर मुक्तसर के गिद्दड़बाहा से जुड़ा हैं। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। निहंग सिंह जसवीर सिंह उर्फ बग्गा के परिवार में 2 बेटे और एक बेटी होने का पता चला हैं। सीसीटीवी कैमरा से अपराधियों के चेहरों की पहचान की जा रही हैं। जल्द गिरफ्तार करने का पुलिस दावा कर रही हैं।
विस्तृत जानकारी के मुताबिक, मुक्तसर के शहर गिद्दड़बाहा में मलोट रोड पर झोपड़ी बनाकर निहंग सिंह लंगर सेवा करता था। प्रतिदिन की तरह 2 हमलावर निहंग सिंह की झोपड़ी में घुस आए। निहंग सिंह ने उन्हें लंगर छकने के लिए बोला। उसके साथ पूर्व मारपीट शुरु कर दी। विरोध किया तो निहंग सिंह के सिर लोहे की राड से दर्जन भर वार कर दिए। लहूलुहान निहंग ने मौके पर दम तोड़ दिया। शर्मनाक बात रही है कि लोग तमाशा देखते रहें, किसी ने झगड़ा छुड़ाने का प्रयास नहीं किया। वारदात को अंजाम देने के उपरांत हमलावर फरार हो गए।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि हमलावर 2 थे। बाईक पर सवार होकर आए थे। हाथ में राड थी। इससे एक बात साबित हो जाती है कि हत्या की साजिश पूर्व में सुनियोजित थी।
पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने जानकारी दी कि शव कब्जे में ले लिया गया। मामला हत्या से जुड़ा हैं। पुरानी रंजिश के पहलू पर जांच आरंभ हो चुकी हैं। सीसीटीवी कैमरा की मदद ली जा रही हैं। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।