वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
एक आतंकी ग्रुप से जुड़े 2 गुर्गों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। मामला, खरड़ से जुड़ा बताया जा रहा हैं। जांच में सामने आया कि उनकी पीछा पुलिस बटाला (गुरदासपुर) से कर रही थी। वहां से चकमा देकर फरार हो गए थे। पता चला है कि 1 गुर्गे को गोली लग गई। घायल हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। मामला दर्ज कर एक को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों के खिलाफ पूर्व में कई मामले दर्ज हैं। बब्बर खालसा आतंकी संगठन से जुड़े हैं। विदेश से संगठन का नेटवर्क चल रहा हैं। इस बात की पुष्टि, पंजाब पुलिस निदेशक गौरव यादव ने की।
पुलिस की जानकारी मुताबिक, गुरुवार की सायं, उन्हें बटाला पुलिस से सूचना मिलती है कि 2 आतंकी संगठन से जुड़े गैंगस्टर मोहाली के पास खरड़ में घुस आए हैं। उनका पीछा किया जा रहा हैं। रास्ते में सभी नाका तोड़ दिए गए। पुलिस से बचते हुए वे लोग खरड़ में स्थित एक गौशाला में घुस गए। सीआईए तथा पुलिस की अलग-अलग टीम ने उन्हें चारों तरफ से घेरा डाल लिया।
कथित अपराधियों ने पुलिस पर गोलियां चला दी। जवाब में पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। एक के पैर में पुलिस की गोली लग गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घायल को मोहाली के अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों से पता चला है कि ये लोग पंजाब में किसी बड़ी वारदात को आतंकी संगठन की इशारे पर देने वाले थे। उससे पूर्व ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में बड़ा खुलासा हो सकता हैं।