एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।
कभी कभार पुलिस की थ्योरी पर हंसी आती हैं। इसलिए पंजाब एंड हरियाणा उच्च न्यायालय के समक्ष पंजाब पुलिस कई बार फटकार खा चुकी हैं। ताजा मामला, पंजाब के जिला अमृतसर से जुड़ा हैं। पुलिस इस बात का दावा कर रही कि एक तस्कर श्री हरिमंदिर साहिब के पास स्थित मोची बाजार में डेढ़ किलोग्राम हेरोइन तथा 3 लाख ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस की थ्योरी पर सवाल खड़े हो रहे है कि कोई तस्कर इस व्यस्त बाजार में तस्करी करने के लिए कैसे पहुंच गया। वैसे भी तस्करी करने वालों के दिमाग पुलिस से 2 कदम आगे चलते हैं। कहीं पुलिस अपनी वाहवाही लूटने के लिए तो नहीं इस प्रकार की थ्योरी रच रही हैं।
दरअसल, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने कंबाइन ड्राइवर को डेढ़ किलो हेरोइन और तीन लाख रुपये की ड्रग मनी समेत गिरफ्तार कर तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करने का दावा किया है। आरोपी अपने ही गांव के अमेरिका में बैठे तस्कर के इशारे पर हेरोइन की खेप लेने पहुंचा था। कोतवाली थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया और अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया।
यह जानकारी पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोगा जिला के थाना बधनी के गांव राम निवासी हरप्रीत सिंह के रूप में बताई। उन्होंने बताया कि 36 वर्षीय आरोपी 10वीं पास है और मूलत: कंबाइन चलाने का काम करता है।
सीपी भुल्लर ने बताया कि तस्करी के इस नेटवर्क को अमेरिका में बैठा मनदीप सिंह चला रहा था। हरप्रीत सिंह और अमेरिका में बैठा तस्कर मनदीप सिंह एक ही गांव के रहने वाले हैं।

