वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
लगता है कि पंजाब को किसी की नजर लग गई हैं। आए दिन नशे से लेकर अपराध की कई घटनाएं सामने आने से लोगों का जीना मुहाल हो चुका हैं। कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े होने के बावजूद कोई सुधार नहीं हो पा रहा हैं। ताजा मामला, प्रदेश के 2 जिलों से जुड़ा हैं। इन तस्वीरों से इंसानियत को काफी झकझोर कर रही हैं। पहली तस्वीर लुधियाना से सामने आई। यहां पर 85 वर्षीय एक बुजुर्ग पूर्व अध्यापक को एनआरआई ने पगड़ी उतार बुरी तरह पीट डाला। कारण, 40 साल पहले अध्यापक किसी गलती की वजह से पीटा था। अन्य मामला , खन्ना से जुड़ा है। दुकानदार के साथ लूटपाट करने के अलावा 2 हाथ काट दिए गए। दोनों मामलों में पुलिस ने अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की।
पता चला है कि पीड़ित बुजुर्ग अध्यापक जोगिंदर सिंह इंजीनियिरिंग कॉलेज में अध्यापक रहे। कथित अपराधी एनआरआई कुलबीर सिंह पर आरोप है कि 40 वर्ष पूर्व पेपर में कम नंबर आए थे। उसके घर पर बताया था। इस बात को लेकर वह रंजिश रखने लगा। पीड़ित बाहर जा रहा था कि उस पर अपराधी ने हमला कर दिया। आरोप है कि बुरी तरह से पीटा तथा पगड़ी भी उतार दी। सीसीटीवी में घटनाक्रम कैद हो चुका हैं। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी हैं।
खन्ना के एक दुकानदार की दुकान में लगभग 2 दर्जन से ऊपर हमलावर घुस गए। उसके साथ लूटपाट की। विरोध किया तो तेजधार हथियारों से 2 हाथ काट दिए। घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। शोर मचाने पर सभी फरार हो गए। घायल अस्पताल में दाखिल हैं। पुलिस जांच में जुटी हैं। लोगों में घटना को लेकर रोष हैं। किसी की कोई गिरफ्तारी की अभी पुष्टि नहीं हुई।

