वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
उच्च न्यायालय की फटकार उपरांत पुलिस काफी सख्त हो चुकी है। पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया। विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के 3 कुख्यात गुर्गों को एजीटीएफ ने गिरफ्तार किया। उनकी गिरफ्तारी उत्तर-प्रदेश के गोरखपुर से हुई। आगे भागने की फिराक में थे। कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दावा किया जा रही है कि उनकी निशानदेही पर असलहा , बारूद बरामद करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस बात की पुष्टि, पंजाब पुलिस निदेशक गौरव यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर की।
पंजाब निदेशक ने बताया कि कथित अपराधियों की पहचान अमृतपाल सिंह उर्फ गुर्जर निवासी करौली, कमलप्रीत सिंह निवासी देवी नगर अबरावां और प्रेम सिंह निवासी डेराबस्सी के रूप में हुई है। सभी आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि है और इनके खिलाफ पंजाब में कत्ल, जबरन वसूली, डकैती और हथियार एक्ट के अंतर्गत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
चंडीगढ़ में चलाई थी गोलियां19 जनवरी, 2024 को चंडीगढ़ के सेक्टर-5 स्थित एक व्यापारी के घर उक्तत बदमाशों ने गोलियां चला दी थीं। कथित अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस की एजीटीएफ टीम ने जिम्मेदारी ली। इनके हर ठिकाने पर दबिश दी गई। काफी जांच-पड़ताल के उपरांत पता चला है कि वे लोग यूपी फरार हो गए। गोरखपुर की पुलिस की मदद से दबोच लिया गया। यहां से भी भागने की फिराक में थे।
बराड़ के लिंक में थे
पता चला है कि विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के लिंक में थे। उसके एक आदेश पर पंजाब तथा पड़ोसी राज्यों में वारदात को अंजाम देते थे। प्राथमिक जांच में पता चला है कि कथित अपराधियों के खिलाफ 2 दर्जन से ऊपर संगीन धाराओं के तहत मामले दर्ज है। पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। डीजीपी ने टीम को बधाई दी ।

