POLITICS—लो, जी, केजरीवाल ने कर दिया बड़ा फैसला……पंजाब की 13 सीटों पर लड़ेगी की आप, फरवरी में प्रत्याशियों का ऐलान

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

‘INDIA’ के घटक दल आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब से अपने दम पर आम चुनाव का बड़ा फैसला कर लिया। इस बात की पुष्टि, आम आदमी पार्टी) के संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार के कार्यक्रम में की। उन्होंने कहा कि आपके आशीर्वाद ने वर्ष 2022 में सत्ता दिलाई। 119 सीटों में 92 को जीत दिलाई। फरवरी में 13 सीट तथा चंडीगढ़ की 1 सीट पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा करने जा रहे है। मुझे उम्मीद है कि इस बार भी आपका आशीर्वाद, उन्हें जीत दिलाने में आवश्य सक्षम बनाएंगा। कांग्रेस-शिअद के पुराने वादों को पूरा नहीं करने की बात भी जनसभा को याद दिलाई। 

‘INDIA’ के घटक दल आम आदमी पार्टी (आप) कांग्रेस तथा अन्य घटक दलों के साथ मिलकर कई राज्यों में चुनाव लड़ रही है। पंजाब में कांग्रेस के साथ इस बात की सहमति नहीं बन पाई। दरअसल, पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता से लेकर आम वर्कर आप के साथ आम चुनाव लड़ने के लिए बिल्कुल सहमति नहीं था। हाईकमान को पूर्व में ही इस बात को बता दिया गया था। बता दें कि पंजाब में दोनों दल एक-साथ चुनाव लड़ने के लिए ऊपर से बिल्कुल सहमत थे। पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू तथा लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने तो इस बात के लिए हाईकमान के समक्ष सहमति भी जताई। 

पिछले समय कांग्रेस पंजाब प्रभारी योगेंद्र यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा आम वर्कर से इस बात का फीडबैक लिया। उन्हें हर किसी ने आप के साथ पंजाब में चुनाव के लिए साफतौर पर मना किया। कईयों ने तो विरोधी सुर भी दिखाने शुरु कर दिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकाअर्जुन खड़गे को प्रभारी रिपोर्ट ने अपना फैसला टालने के लिए मजबूर कर दिया । चर्चा, अब इस बात की भी शुरु हो चुकी है कि कांग्रेस ने पंजाब की 13 लोकसभा सीट पर जल्द ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकती है। 

आप के लिए होगा कठिन सफर

इस बार के आम-चुनाव पंजाब में काफी कड़े होने वाले है। क्योंकि, अधिकतर प्रमुख पार्टियां अपने दम पर चुनाव लड़ने जा रही है। कोई किसी प्रकार के गठबंधन की चर्चा नहीं चल रही है। मुकाबला काफी कठिन तथा दिलचस्प देखने को मिल सकता है। सत्तारुढ़ पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार का मकसद यही रहेगा कि कैसे वे पंजाब में सभी सीट में जीत हासिल कर सकें। क्योंकि, राह, इस बार काफी कठिन दिखाई दे रही है। लोग सरकार से इतना खुश भी नहीं दिख रहे है। कांग्रेस इस बात की उम्मीद लगा कर बैठी है कि उनके पाले की सभी सीटें जीत सुनिश्चित कर सकती है। लेकिन, सिद्वू फेक्टर जीत को हार में भी तब्दील कर सकता है।  

100% LikesVS
0% Dislikes