BREAKING–‘AAP’ की एक मंत्री सहित आधा दर्जन के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दायर…….जानिए, किस मामले में कौन से लगे थे संगीन आरोप

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।

पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान सहित लगभग आधा दर्जन के खिलाफ चंडीगढ़ अदालत में पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दी। इनके खिलाफ पुलिस के साथ झड़प, सरकारी ड्युटी में बाधा तथा डीसी के आदेशों की उल्लंघना करने के तहत वर्ष 2021 में मामला दर्ज किया गया। अगली सुनवाई 5 मार्च को होगी। आने वाले समय में पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी  (आप) सरकार की मुश्किलें बढ़ने जा रही है। विधानसभा सत्र में विपक्ष को सरकार घेरने का अवसर मिल गया। आम चुनाव भी कुछ माह के भीतर होने जा रहे है। फिलहाल, आप की तरफ से इस मामले को लेकर कोई बयान तो नहीं है। 

मार्च 2021 में आप की मंत्री अनमोल गगन मान पार्टी की वरिष्ठ महिला नेत्रियों सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता चंडीगढ़ स्थित भाजपा मुख्यालय में विरोध-प्रदर्शन करने के लिए निकले। पुलिस ने बचाव के लिए चारों तरफ बैरिकेडिंग लगा रखी थी। सभी नेता तथा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के समक्ष आगे जाने के लिए झड़प शुरू कर दी। कई पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय थाना में इनके खिलाफ पुलिस झड़प, सरकारी ड्यूटी में खलल तथा डीसी के आदेशों की सरेआम उल्लंघना के आरोप में मामला दर्ज किया गया। वर्तमान में गगन अनमोल मान प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री है। अदालत में पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दी। 

यह था प्रकरण

दरअसल, वर्ष 2021 में किसान आंदोलन काफी शिखर पर था। सरकार से 3 कृषि विधेयक कानून वापस लेने के लिए किसानों ने बड़ा आंदोलन छेड़ दिया था। इस बीच कुछ किसानों तथा पुलिस के साथ झड़प हुई। किसान तथा महिला किसान घायल हुई थी। केंद्र सरकार के विरोध में आप ने चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय घेरने के लिए कूच किया था। 

100% LikesVS
0% Dislikes