वरिष्ठ पत्रकार.कनाडा।
आतंकी पन्नू के बेहद करीबी साथी इंद्रजीत सिंह के आवास पर अंधाधुंध गोलियां चल गई। घटनाक्रम कनाडा के शहर ब्रैम्पटन में बीती रात्रि की है। बताया जा रहा है कि 2 दर्जन के करीब गोलियां दागी गई। किसी का कोई नुकसान नहीं होने की पुष्टि हुई। स्थानीय पुलिस जांच में जुट चुकी है। पास में लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से हर पहलू की जांच हो रही है। सूत्रों से पता चला है कि कुछ संदिग्ध चेहरे पुलिस ने पहचान कर लिए है। किसी भी समय उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। फिलहाल, पुलिस ने इस बात की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की। इस मामले को लेकर कनाडा की धरती पर रहने वाले खालिस्तानी समर्थकों में भारी रोष पाया जा रहा है।

पिछले समय से कनाडा में रहने वाले खालिस्तान समर्थित आतंकियों के बेहद करीबी लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। कुछ दिन पहले आतंकी निज्जर के बेहद करीबी के आवास पर अज्ञात लोगों ने गोलियां चला दी थी। उस घटनाक्रम में एक छोटा बच्चा बड़ी मुश्किल से बाल-बाल बचा था। उस वारदात में अब तक पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच नहीं पाई कि अब आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के बेहद करीबी इंद्रजीत सिंह गोसल के आवास पर फायरिंग हो गई। दरवाजा की खिड़की पर गोली का छेद हासिल हुई। सूत्रों से पता चला कि गोलियां दर्जन भर से ऊपर चली। पुलिस ने इस बात की अब तक कोई पुष्टि नहीं की। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
मामले को इस एंगल से भी जोड़ा जा सकता
कुछ समय में 2 खालिस्तानी समर्थकों के आवास पर गोलियां चल गई। उससे खालिस्तानियों को भारत द्वारा उनके खिलाफ साजिश रचने का अवसर दे दिया। हालांकि, उनके पास कोई सबूत नहीं होंगे, लेकिन मुद्दे को भुनाने में कोई कसर नहीं खालिस्तानी छोड़ेगे। बता दें कि इन दिनों कनाडा में भारत के खिलाफ खालिस्तानी खूब जहर उगल रहे है। हैरान करने वाली बात है कि पुलिस उनके समक्ष खड़ी होकर चुपचाप तमाशा देखती रहती है। भारत सरकार कई बार आतंकी पन्नू से लेकर बड़े-बड़े खालिस्तानियों के खिलाफ सबूत तक पेश कर चुकी है तथा उन्हें भारत में प्रत्यर्पण करने की मांग भी उठा चुकी है। भारत के अलग-अलग प्रांत के थाना में पन्नू के खिलाफ कई दर्जन मामले दर्ज है। एक प्रकार से देश का भगौड़ा आतंकी है।
कौन है इंद्रजीत…..खालिस्तानी मूवमेंट में क्या अहम रोल, जानिए, इस खास रिपोर्ट में……?
आतंकी पन्नू का बेहद करीबी इंद्रजीत सिंह खालिस्तानी समर्थित है। पीछे से पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है। लंबे समय से पन्नू के साथ जुड़ा है। खालिस्तानी हर मूवमेंट में उसका अहम रोल रहता है। विदेश में किन-किन जगह भारत के विरुद्ध प्रदर्शन तथा जहर उगलने की इस पर जिम्मेदारी होती है। 17 फरवरी को कनाडा में स्थित भारतीय दूतावास में विरोध करने की रणनीति भी इंद्रजीत ने बनाई थी।