वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
चॉकलेट खाने से 3 वर्षीय बच्चे की मृत्यु हो गई। मामला, फतेहगढ़ साहिब से जुड़ा है। परिवार में मातम का माहौल है। किसी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज नहीं करने की पुष्टि की। धारा 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराया है ताकि असली वजह सामने आ सके।
जानकारी के अनुसार, गांव मुस्तफाबाद के रहने वाले सरवन सिंह ने बताया कि उनका 3 वर्षीय पोता फतेह सिंह गांव में दुकान से चॉकलेट खरीदने गया था। इस चॉकलेट को खाने के कुछ समय बाद बच्चे का शरीर नीला पड़ने लगा। वे तुरंत उसे नजदीक के अस्पताल लेकर गए। जहां से उसे फतेहगढ़ साहिब रेफर कर दिया गया।
फतेहगढ़ साहिब में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दियाा। फतेह सिंह के पिता मलेशिया गए हुए हैं। एएसआई रंजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने दादा के बयानों पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।