U.P–यहां पर हुआ बहुत बड़ा हादसा……23 श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम…..17 की हालत अति गंभीर, जीवन-मौत से कर रहे संघर्ष

वरिष्ठ पत्रकार.कासगंज।

यहां पर बहुत बड़ा हादसा हो चुका है। ट्रैक्टर-ट्राली में सवार सवार 23 श्रद्धालुओं ने दम तोड़ दिया, जबकि, 17 की हालत अति गंभीर बताई जा रही है। वह अस्पताल में जीवन-मौत से संघर्ष कर रहे है। मामला, देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर-प्रदेश (यूपी) के मैनपुरी-बदायूं हाईवे के पास एक तालाब का बताया जा रहा है। अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली सीधा तालाब में जा डूबी। 3 वर्षीय बच्चे भी मृत्यु सूची में शामिल है। राज्य सरकार ने मृतक परिवार के पीड़ितों को 2-2 लाख तथा घायलों के लिए 50-50 हजार मदद राशि की घोषणा की। जबकि, घायलों का उपचार एकदम निशुल्क होगा। इस हादसे ने सरकार तंत्र पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया कि कैसे एक ट्रैक्टर-ट्राली पर इतने श्रद्धालु सवार हो गई। बताया जा रहा है कि सफर लगभग 35 किलोमीटर का था। बच्चे के मुंडन करवा कर एक धार्मिक स्थल से वापस घर की तरफ लौट रहे थे। 

उत्तर-प्रदेश के कासगंज जिला में उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया, जब लगभग 50 के करीब श्रद्धालु एक ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर किसी धार्मिक स्थल से वापस लौट रहे थे तो अनियंत्रित कृषि वाहन सड़क के किनारे तालाब में जा डूबा। मौके पर 23 ने दम तोड़ दिया। जबकि, 17 अति गंभीर तरीके से घायल हो गए। कुछ छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। उन्हें मामूली चोटें पहुंची। प्राथमिक उपचार उपरांत अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अति गंभीरों की हालत काफी नाजुक बनी है। पता चला है कि वे लोग जीवन-मृत्यु से अपनी जंग लड़ रहे है। इस हादसे को लेकर राज्य सरकार ने परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई तथा जांच के आदेश जारी कर दिए गए। मदद राशि की भी घोषणा कर दी गई। उधर, प्रशासन पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे है कि 35 किलोमीटर का सफर कैसे तय कर लिया। क्या पुलिस नाका में स्थित पुलिस ने इन्हें जाने से बिल्कुल नहीं रोका या फिर रिश्वत लेकर उन्हें आगे जाने दिया गया। यह एक प्रकार से जांच का विषय है। 

100% LikesVS
0% Dislikes