वरिष्ठ पत्रकार.दिल्ली।
आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक को अदालत ने दोषी ठहराया। विधायक पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ। वर्ष 2020 में डा. राजेंद्र सिंह ने आत्महत्या की थी। इस मामले में विधायक सहित कुल 3 को अदालत ने दोषी ठहराया। कम से कम सभी 10 साल की सजा अदालत सुना सकती है। मामला, देश की राजधानी दिल्ली से जुड़ा है। विधायक का नाम प्रकाश जारवाल है। पार्टी के काफी शीर्ष नेताओं की सूची में शामिल है।
52 वर्षीय डा.राजेंद्र सिंह काफी चर्चित थे। इस बीच आप के विधायक प्रकाश तथा उनके 2 साथियों ने डॉक्टर से जबरन वसूली के लिए धमकाना शुरु कर दिया। डाक्टर, इस बात से काफी आहत हो गए। उन्होंने आत्महत्या कर ली। बेटे हेमंत की शिकायत पर आप विधायक प्रकाश तथा उनके 2 अन्य साथियों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने तथा जबरन वसूली का मामला दर्ज कराया। मामला , अप्रैल 2020 का है। अदालत ने अभियोजन पक्ष तथा बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की आपसी बहस के उपरांत कथित अपराधियों को इस मामले में दोषी ठहराया। अदालत ने सजा का फैसला अभी सुनाया नहीं है। बताया जा रहा है कि कथित अपराधियों को कम से कम 10 वर्ष की सजा सुनाई जा सकती है।
ऐसा संभव होने पर अन्य आप नेताओं के जेल में जाने के उपरांत विधायक प्रकाश का नाम भी जुड़ जाएगा। उधर, विधायक के एक करीबी ने बताया कि इसमें उनका कोई कसूर नहीं था। जानबूझकर, उन्हें झूठे केस में फंसाया गया। अदालत के फैसले के उपरांत उच्च न्यायालय में चुनौती दे सकते है।