PUNJAB-BJP ने लोस चुनाव को लेकर क्या लिया अहम फैसला…..किस-किस नेता को मिली जगह, पढ़े, इस रिपोर्ट में……?

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 


पंजाब भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को राज्य चुनाव समिति गठित की। राज्य चुनाव समिति में सुनील जाखड़ के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कैप्टन अमरिंदर सिंह, संसदीय बोर्ड सदस्य इकबाल सिंह लालपुरा, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को शामिल किया गया है।


इसके अलावा कमेटी में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अश्विनी शर्मा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी अविनाश राय खन्ना, विशेष आमंत्रित एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरजीत सिंह ग्रेवाल, श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू, भाजपा पंजाब के महासचिव राकेश राठौर, दयाल सिंह सोढ़ी, अनिल सरीन, डॉ. जगमोहन सिंह राजू (पूर्व आईएएस), परमिंदर बराड़, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जयइंदर कौर, विशेष आमंत्रित सदस्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा पंजाब के प्रभारी विजय रूपाणी, भाजपा पंजाब के सह-प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह रैना को शामिल किया गया है।

100% LikesVS
0% Dislikes