हवस का भूखा पति……. अप्राकृतिक संबंध बनाए जाने पर पत्नी की हालत बिगड़ी……मामला दर्ज

वरिष्ठ पत्रकार.फिरोजपुर। 


फिरोजपुर में पति द्वारा पत्नी के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए जाने पर पत्नी की हालत बिगड़ गई है, उसे उपचार के लिए फरीदकोट सिविल अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति के विरूद्ध आईपीसी की धारा 377 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।


फिरोजपुर जिले के ममदोट थाना पुलिस को दी गई शिकायत में 29 वर्षीय पीड़िता ने बताया है कि उसकी शादी आरोपी के साथ 2020 में हुई थी। जिसके बाद से उसका पति उसकी इच्छा के विरूद्ध जाकर 2023 तक उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाता रहा। जिससे उसे बहुत कठिनाई हो रही थी।


मायके आकर इलाज करवाने लगी


इसको लेकर उसकी कई बार लड़ाई भी हुई, पांच महीने पहले वह अपने पति के दुर्व्यवहार से परेशान होकर अपने मायके आकर अपना इलाज करवाने लगी, परंतु 2020 से 2023 तक उसके पति द्वारा लगातार उसके साथ बनाए गए अप्राकृतिक यौन संबंध के कारण उसकी हालत में सुधार होने की जगह उसे और परेशानी होने लगी, जिसे देखते हुए उसे अब फिरोजपुर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा है।

100% LikesVS
0% Dislikes