वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर चंडीगढ़।
बॉलीवुड अभिनेत्री शहनाज गिल के पिता को जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी पाकिस्तान के एक नंबर से आई। मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस जांच में जुट चुकी है कि फोन किस ने किया तथा कहां से आया। बता दें कि शहनाज के पिता भाजपा नेता है। पिछले वर्ष उन पर 2 अज्ञात ने गोली चला दी थी। पुलिस द्वारा उन्हें सुरक्षा कर्मी भी उपलब्ध कराए गए। फिलहाल, इस मामले को लेकर पुलिस के किसी बड़े अधिकारी का कोई बयान सामने नहीं आया।

अभिनेत्री शहनाज गिल पीछे से अमृतसर के ब्यास क्षेत्र से रहने वाली है। पिता तथा अन्य पारिवारिक सदस्य ब्यास में ही रहते है। पिता संतोख सिंह पेशे से किसान है। वह भाजपा नेता भी है। एक दिन पहले उनके मोबाइल नंबर से एक अज्ञात फोन आया। उठाने पर फोन करने वाले ने 50 लाख की रंगदारी की मांग की। नहीं देने की सूरत में परिवार को जान से मारने की धमकी। धमकी देने वाले ने बताया कि वह माइनिंग के काम में बिल्कुल दखलंदाजी नहीं करें। अन्यथा. तुझे तेरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। पता चला है कि धमकी देने वाले का नंबर पाकिस्तान का निकला है। धमकी देने वाला का अभी तक नहीं पता चला है। सूत्रों से पता चला है कि यह काम रिंदा का हो सकता है। क्योंकि, पाकिस्तान में हरविंदर सिंह रिंदा ही नेटवर्क चला रहा है।
पंजाब में अधिकतर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के पीछे काफी बार रिंदा का नाम सामने आया। पता चला है कि रिंदा के लिए आईएसआई मददगार साबित हो रही है। उनके कहने पर वह पंजाब के लोगों को निशाना बना रहा है। रंगदारी, हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहा है। पंजाब तथा देश के अलग-अलग हिस्सों में रिंदा गैंग के कई सदस्य काम कर रहे है। कईयों को तो पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। लेकिन, अभी भी गैंग सक्रिय है।