FARMERS PROTEST–रेल ट्रेक जाम…………..किसानों का प्रदर्शन जारी, अब तक इतना हो गया नुकसान…..जांच पड़ताल में जुटा प्रशासन

RAIL JAAM BY FARMERS

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

रविवार दोपहर 12 बजे के बाद पंजाब-हरियाणा में रेल ट्रैक पर किसान बैठ गए। बताया जा रहा है कि लगभग 50 से ऊपर जगहों पर किसानों ने रेल का चक्का जाम कर दिया। इससे रेल यातायात काफी प्रभावित हुआ। पता चला है कि यह जाम शाम के चार बजे तक चलेंगा। उधर, रेलवे पुलिस ने अपनी कमर कस ली। उन्होंने बताया कि जो-जो किसान रेल ट्रैक पर बैठे है, सभी के खिलाफ कानूनी तौर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पूर्व में ही रेल विभाग की तरफ से चेतावनी जारी कर दी गई थी। उधर, किसान अपनी मांगों पर अड़े है। उन्होंने साफ कह दिया कि जब तक केंद्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य से लेकर सभी मांगों को मान नहीं लेता तब तक उनका आंदोलन इसी प्रकार से जारी रहेगा। बता दें कि किसान शंभू तथा खनौरी सीमा पर पिछले माह से बैठें है। उन्हें दिल्ली जाने से रोक दिया गया था। 

किसान मजदूर मोर्चा के कोऑर्डिनेटर सरवन सिंह पंधेर ने उत्तर भारत के 30 जिलों में रेल रोकने का आह्वान किया था। रेलवे का कहना है कि अंबाला मंडल में किसानों ने ट्रैक जाम करने के लिए 21 जगहों को चुना है। जिसकी वजह से करीब 100 ट्रेनें प्रभावित हुई ।  वहीं RPF ने रेल रोको आंदोलन में हिस्सा लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। किसानों के रेल रोको आंदोलन से पहले पुलिस ने भी सख्ती शुरू कर दी थी। 


अंबाला पुलिस कई किसान नेताओं के घर दबिश देकर उन्हें आंदोलन को लेकर दर्ज केस में पूछताछ के लिए बुलाया। हाजिर न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। हालांकि किसान अंबाला में ट्रेन रुकने नहीं आए। उधर, संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत रखी है। इसे किसान-मजदूर महापंचायत नाम दिया है।

100% LikesVS
0% Dislikes