WEATHER–11 से लेकर 13 मार्च तक पूरे राज्य में गरज के साथ होगी RAIN…..जानिए, किसके लिए यह है नुकसानदायक

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।  

पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 11-13 मार्च को पूरे राज्य में गरज के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यह स्थिति बनेगी। इस दौरान तापमान भी गिरेगा। आज रात से मौसम बदलना शुरू हो जाएगा।

जानिए, किन जिलों में जारी हुआ अलर्ट


मौसम विभाग ने 11 मार्च को 7 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला और जालंधर व 13 मार्च को 23 जिलों को अलर्ट जारी किया है। हालांकि मानसा, बरनाला, मुक्तसर और मोगा में तेज हवाएं चलने का अलर्ट नहीं है। मौसम में इस तरह के परिवर्तन ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि, गत दिनों ओले गिरने से कई जिलों में फसलों काे काफी नुकसान हुआ था।

100% LikesVS
0% Dislikes