वरिष्ठ पत्रकार.कपूरथला।
विदेश में एक पंजाबी युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि कनाडा के एक शहर में भयानक सड़क हादसा हुआ। उसकी चपेट में आने से कपूरथला के गांव फत्तू चक्क निवासी 24 वर्षीय सतविंदर सिंह की मृत्यु हुई। पता चला है कि हादसा इतना दिल दहला देने वाला था कि मृतक ने तड़प तड़प कर सड़क पर दम तोड़ा। ट्राला चालक फरार बताया जा रहा है। शव को स्थानीय पुलिस ने सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। परिवार में मातम का माहौल है। 2 वर्ष पूर्व कनाडा गया था। पिता गांव में पूर्व सरपंच रह चुके है। प्रधानमंत्री से शव भारत वापस लाने के लिए मदद की गुहार लगाई गई।
जानकारी के अनुसार, गांव फत्तू चक के रहने वाले सतविंदर सिंह की आज कनाडा में सड़क हादसे की वजह से मौत हो गई। उन्हें ट्राला चालक ने बुरी तरह से रौंद डाला। बताया जा रहा है कि वह घर से काम के लिए जा रहा था। ट्राला चालक काफी तेज गति से चला रहा था। सड़क क्रॉस करते समय यह हादसा हुआ। खून से लथपथ युवक ने सड़क के बीच ही तड़प तड़प कर अपनी जान दे दी।
स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से ट्राला चालक की पहचान कर ली। बताया जा रहा है कि अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। किसी की गिरफ्तारी के बारे अभी तक पुलिस ने कोई पुष्टि नहीं की। फिलहाल, परिवार में मातम का माहौल है। बेटे का शव वापस लाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री से मदद की गुहार लगाई। पता चला है कि बेटा अगले माह वापस लौटने वाला था।