BIG BREAKING–यहां से दबोचे कल्लू BOMB-ब्लास्ट के आतंकी………बड़ी साजिश हुई नाकाम, पूछताछ में खुला बड़ा राज…..WEAPONS भी बरामद, पाकिस्तान से आका ने दिया था बड़ा आदेश

सुनील सेन.फाजिल्का / चंडीगढ़।

राज्य पुलिस के हाथ बहुत बड़ी सफलता हासिल हुई। हिमाचल प्रदेश के कल्लू बम ब्लास्ट से जुड़े 2 आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ही पीछे से मोहाली शहर के रहने वाले है। एक पिस्टल तथा 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। प्राथमिक जांच में सामने आया कि अपराधी राजस्थान सीमांत क्षेत्र गंगानगर पार कर फाजिल्का पहुंचे थे। पिछले 2 वर्ष से पुलिस को तलाश थी। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पाकिस्तान में रहने वाले आतंकी रिंदा के साथ करीबी संबंध होने की बात सामने आई। 2 दर्जन से ऊपर आपराधिक मामले अलग-अलग थाना में दर्ज है। कौन-कौन लोग साथ जुड़े है, यह सब पता लगाया जा रहा है। 

एक पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने जानकारी दी कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि 2 संदिग्ध उनके क्षेत्र में घूम रहे है। पुलिस टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला है कि आतंकी रिंदा के बेहद करीबी साथी रवितेज सिंह तथा बलविंदर सिंह उर्फ बल्लू है। तलाशी लेने पर 1 पिस्टल तथा 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। वर्ष 2022 में कल्लू बम ब्लास्ट हुआ था, उस वारदात को अंजाम देने की बात को कबूल कर लिया। लंबे समय से देश के कई हिस्सों में छिप छिपकर रह रहे थे। गंगानगर से फाजिल्का प्रवेश किया। किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी। 

रिंदा के संपर्क में लंबे समय से थे। उसके कहने पर कई वारदातों को अंजाम देने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल, पुलिस ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की। गिरफ्तारी 15 मार्च को हुई थी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि कथित अपराधियों के खिलाफ अलग-अलग थाना 2 दर्जन से ऊपर आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने इनके अन्य साथियों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। संदेह इस बात का है कि इनका गिरोह पंजाब में काफी बड़ी संख्या में है। जिन-जिन के तार, इस केस के साथ जुड़ेंगे, उन सबको पुलिस पकड़ने की तैयारी कर रही है। 

100% LikesVS
0% Dislikes