SALUTE भारतीय नौसेना को…….जिन्होंने अपनी जान पर दांव लगा ईरानी पोत को लुटेरों से सुरक्षित बचाया……पकड़ कर मुबई पुलिस के हवाले किया

वरिष्ठ पत्रकार.राष्ट्रीय। 

सोमालिया तट से पकड़कर भारत लाए गए नौ समुद्री लुटेरों को बुधवार को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। समुद्री लुटेरों ने ईरानी ध्वज वाले पोत को बंधक बना लिया था, जिसके बाद भारतीय नौसेना ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ा था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 


अधिकारी ने बताया कि अपहरण की घटना 29 मार्च को हुई थी। भारतीय नौसेना ने समुद्री डकैती रोधी अभियान के तहत 12 घंटे से ज्यादा समय तक कड़े कठोर सामरिक उपायों के बाद अपहृत ईरानी मछली पकड़ने वाली नौका और उसके चालक दल के सदस्यों को बचाया। घटना के समय जहाज सोकोट्रा के दक्षिण-पश्चिम के करीब 90 समुद्री मील करीब था।
भारतीय नौसेना की टीम के सफल अभियान के बाद समुद्री लुटेरों ने आत्मसमर्पण कर दिया और चालक दल के सदस्यों को बचा लिया गया। इसके बाद नौसेना ने समुद्री लुटेरों को हिरासत में ले लिया और 6 दिन की यात्रा के बाद मुंबई लाया गया। 

100% LikesVS
0% Dislikes