वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।
अवैध हथियार सहित एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। बड़ी बात यह है कि गिरफ्तारी खन्ना की सीआईए स्टाफ पुलिस द्वारा की गई। बटाला रोड क्षेत्र में जिला गुरदासपुर का रहने वाला प्रभजोत पुलिस से छिपकर रह रहा था। अवैध हथियार बरामद करने की पुष्टि हो चुकी है। स्थानीय पुलिस को जानकारी देकर यह कार्रवाई हुई। बता दें कि 3 अप्रैल को पुलिस ने अवैध हथियारों के एक जखीरा बरामद किया था, उस मामले में पकड़े गए सरगना ने इस बात का खुलासा किया था कि हथियार प्रभजोत को भी बेचा गया। पता चला है कि प्रभजोत की गिरफ्तारी वैज्ञानिक तरीके से हुई। अदालत में पेश कर उसे पुलिस खन्ना अपने साथ ले गई।
केस के साथ जुड़े पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने जानकारी दी कि उन्हें मोबाइल लोकेशन से पता चला है कि प्रभजोत अमृतसर के एक क्षेत्र में छिपकर रह रहा है। लोकेशन अमृतसर के बटाला रोड क्षेत्र की पाई गई। स्थानीय पुलिस को पहले सूचित कर दिया गया। अलग-अलग टीम ने लोकेशन के हिसाब से उसे एक घर से गिरफ्तार कर लिया। पीछे से जिला गुरदासपुर का रहने वाला है। मोबाईल तथा एक अवैध हथियार भी बरामद कर लिया गया। अदालत में पेश कर पुलिस उसे खन्ना अपने साथ ले गई।
केस के दूर-दूर तक जुड़े तार
प्राथमिक जांच में सामने आया कि केस के तार दूर-दूर तक जुड़े है। अवैध हथियार यूपी तथा , बिहार तथा मध्य प्रदेश से गिरोह हासिल करता रहा है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि अवैध हथियारों का जखीरा किस मार्ग के माध्यम से आता रहा है। क्यों नहीं इतनी देर तक सप्लाई निरंतर चलती रही है। आशंका , इस बात की भी जताई जा रही है कि विभाग के कुछ अधिकारी भी मिले है। फिलहाल, किसी का नाम सामने नहीं आया।